ग्रेटर नोएडा स्थित जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में शमशान घाट में जर्जर टीन शेड होने पर खुले में अंत्येष्टि की गई। इस दौरान तेज बरसात आने पर तिरपाल लगानी पडी। चिंता को तिरपाल लगाकर बेमुश्किल बूझने से बचाया। ग्रामीण और परिवार बरसात में ही रहे। शमशान घाट के बदहाल होने को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल करके भाजपा सरकार पर कटाक्ष किए है।