फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: 11 लाख शिवलिंगों पर गूंजा हर-हर महादेव, सेक्टर-39 में महाशिवरात्रि का अलौकिक आयोजन

राहुल तिवारी Updated Sun, 15 Feb 2026 08:57 PM IST

नोएडा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सेक्टर-39 में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां 11 लाख मिट्टी के शिवलिंगों पर विशेष रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। रुद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने फूलों की होली खेलकर महाशिवरात्रि की खुशियां मनाईं। शिव भजनों की गूंज से पूरा परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा। आयोजन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें