फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: एटीएस एलोरा सोसाइटी में लावारिस कुत्ते ने डॉक्टर को काटा, बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

राहुल तिवारी Updated Sun, 15 Feb 2026 08:46 PM IST

यमुना सिटी की एटीएस एलोरा सोसाइटी में लावारिस कुत्ते ने डॉक्टर को काट लिया। जिसके बाद रविवार को सोसाइटी में जमकर हंगामा हुआ। सोसाइटी के लोग कुत्तों के लगातार हमले के मामले में बैठक करना चाहते थे। लेकिन बिल्डर ने सोसाइटी के मीटिंग हॉल में ताला लगवा दिया। इस बात पर सोसाइटी के लोग भड़क उठे और बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और मामले को शांत कराया। पुलिस के पहुंचने के बाद मीटिंग हॉल खोला गया, जिसके बाद सोसाइटी के लोग शांत हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें