राजकीय विज्ञान संस्थान जिम्स में लगातार 9वें दिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। वहीं हड़ताल के बीच अब जिम्स प्रशासन ने अल्टरनेटिव व्यवस्था कर ओपीडी को सुचारू रूप से चालू कर दिया है। सोमवार को 1200 से अधिक ओपीडी हुई। कर्मचारियों के साथ लगातार वार्ता की जा रही है। उनकी कई मांगें मान ली गई है। शासन को हर गतिविधि से अवगत भी कराया जा रहा है। वहीं जिम्स के डायरेक्टर ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश गुप्ता से अमर उजाला ने बातचीत की और उनसे जाना कि कर्मचारियों के हित में प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे हैं। पेश है अंकुर त्रिपाठी की रिपोर्ट।