ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में बालक वर्ग में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय अंतर डीपीएस फुटबॉल प्रतियोगिता जोनल-दो का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर में संचालित 22 से अधिक डीपीएस की टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच में डीपीएस ग्रेटर नोएडा ने डीपीएस राजनगर गाजियाबाद को 5-0 से पराजित कर जीत के साथ शुरूआत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। खेल ही व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानाचार्या सीमा राय, द्रोणाचार्य अवॉर्डी बलवान सिंह, हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जसमेर सिंह, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव वाजिद अली, कोच चमन भंडारी आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।