सेक्टर डेल्टा दो स्थित बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में इंटर स्कूल द्वितीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। एथलेटिक मीट में जीसस एंड मेरी, फादर एग्नल, सेंट जोसेफ, बीएलएस वर्ल्ड, सेंट फ्रांसिस और अर्सलाइन को खिलाड़ियों ने भाग लिया। एलकेजी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस रंगारंग प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़, 50 मीटर बाधा दौड़ तथा 200 मीटर रिले दौड़ जैसे रोमांचक इवेंट शामिल रहे। फादर एग्नल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल ट्रॉफी पर कब्जा किया। बेथनी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर डॉ. शिल्पा मेरी ने कि खेल न केवल बच्चों के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व जैसे गुण भी विकसित करते हैं। इस मौके पर पीटीआई पूनम यादव, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।