गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बड़ा साइबर फ्रॉड रैकेट पकड़ा है। सेक्टर-2 नोएडा में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह विदेशों में रह रहे भारतीयों को बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का सस्ता सब्सक्रिप्शन देने का लालच देकर ठगता था। गिरोह खुद का सॉफ्टवेयर और IPTV सेटअप इस्तेमाल कर असली OTT चैनल्स की लाइव स्ट्रीमिंग चुराता था। विदेशी भारतीयों को 100 से 300 डॉलर में “लाइफटाइम” या “सस्ता सब्सक्रिप्शन” बेचता था। कुछ दिन बाद सब्सक्रिप्शन अपने आप बंद कर देता और “रिन्यूअल” के नाम पर दोबारा पैसे मांगता था। इस तरह एक ही व्यक्ति से बार-बार लाखों रुपए लूटे जाते थे।