नोएडा सेक्टर-34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट में नवरात्र के पावन अवसर पर माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम अरावली अपार्टमेंट धार्मिक समिति और आरडब्ल्यूए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। अपार्टमेंट के सेंट्रल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माता के दरबार में ज्योति प्रज्वलित कर की गई।