नोएडा के परिवहन विभाग ने प्रदूषण को कम करने के लिए पुराने वाहनों को हटाने की कवायद शुरू की है। इस मामले को लेकर विभाग ने परिवर्तन योजना शुरू है। इसके तहत यदि कोई व्यक्ति अपना पुराना वाहन हटाकर नया वाहन ( सीएनजी, ईवी या बीएस 6 श्रेणी) वाहन लेता है तो उसे 10 साल तक टैक्स फ्री रखा जाएगा और उसे पंजीकरण शुल्क भी नहीं देना होगा।