फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: नोएडा में फ्लैट खरीदारों का प्रदर्शन, 10 साल से कर रहे हैं घर का इंतजार; जानें क्या बोले

अनुज कुमार Updated Tue, 02 Sep 2025 03:18 PM IST

नोएडा सेक्टर 79 में अधूरी पड़ी लोटस एरीना सोसाइटी के करीब 1500 फ्लैट खरीदार 10 साल से अपना घर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सोसाइटी का बिल्डर दिवालिया होने के बाद मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) से बाहर आ चुका है और नया बिल्डर निर्माण शुरू करने को तैयार है। फ्लैट खरीदारों का आरोप है नोएडा प्राधिकरण द्वारा लेआउट मैप का पुनः वैधीकरण न करने से निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में फ्लैट खरीदारों और नए बिल्डर ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। रविवार को सेक्टर 79 स्थित अधूरी पड़ी लोटस एरीना सोसाइटी के बाहर 100 से अधिक फ्लैट खरीदारों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फ्लैट निर्माण के लिए अनुमति देने की मांग की। फ्लैट खरीदारों ने बताया कि अपने जीवन की सारी जमापूंजी फ्लैट खरीदने में लगा दी लेकिन सिवाय इंतजार के और कुछ नहीं मिल रहा है। लोटस एरीना बायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि जनवरी 2014 में बुकिंग शुरू हुई थी और 2019 में पजेशन मिलना था। लेकिन 2018 के अंत में ही निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद हो गया। इसके बाद 2020 में सीआईआरपी प्रक्रिया शुरू हुई और 2023 में एनसीएलटी ने नया रिजॉल्यूशन प्लान मंजूर किया। ऐसे में पूर्वांचल प्रोजेक्ट्स निर्माण शुरू करने के लिए तैयार था। लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने मैप रिवेलिडेशन रोक दिया। यह नोएडा का पहला ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट है जो सफलतापूर्वक दिवालियापन (आईबीसी) से बाहर निकला। ट्रिब्यूनल के आदेशों का पालन करने के बजाय, नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 78, 79, 150 और 151 में असंबंधित स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं के साथ एरीना सुपरस्ट्रक्चर को रणनीतिक रूप से जोड़ दिया है। अन्य सोसाइटियों से अलग है एरीना का मामला फ्लैट खरीदारों ने बताया कि 2023 में नया बिल्डर निर्माण शुरू करने को तैयार था लेकिन नोएडा प्राधिकरण का कहना था कि स्पोर्ट्स सिटी के मामले की वजह से मैप अप्रूव नहीं कर सकते। जबकि लोटस एरीना का मामला स्पोर्टस सिटी की अन्य सोसाइटियों से अलग है। अमिताभ कांत समिति की रिपोर्ट भी यही कहती है कि एनसीएलटी से अप्रूव्ड प्रोजेक्ट को रिजॉल्यूशन प्लान के हिसाब से ही निपटारा किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने पुराने बिल्डर पर कोई कार्रवाई नहीं की और फ्लैट खरीदारों को परेशान होना पड़ रहा है जिन्होंने अपना पूरा पैसा दे दिया है। वहीं, एरीना 2 का मामला अभी एनसीएलटी में चल रहा है। प्रदर्शन में रवि गुप्ता, कविता चावला, आलोक जैन, रमन सूद, अरिंदम, सीआर स्वामी और इंद्रा स्वामी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें