फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर परियोजना पहुंचकर किया प्रदर्शन

राहुल तिवारी Updated Sat, 31 Jan 2026 09:54 PM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली वेरोना हाइट्स बिल्डर परियोजना में फंसे फ्लैट खरीदारों ने शनिवार को बिल्डर परियोजना पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि 12 साल पहले फ्लैट बुक किया था। एनबीसीसी कोर्ट रिसीवर की निगरानी में आम्रपाली के 24 टावरों को तैयार कर रही है। 2022-23 में छह महीने के अंतराल में परियोजना पूरी कर फ्लैट पर कब्जा देने का वादा किया गया, लेकिन तीन साल बाद भी उन्हें फ्लैट हैंडओवर नहीं किए गए हैं। परियोजना में 24 टावर है। पांच हजार फ्लैट खरीदार फंसे हैं। 12 टावरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पिछले करीब एक साल से फ्लैट पर कब्जा देने की बात चल रही है। हर महीने अगले महीने कब्जा देने का वादा कर पल्ला झाड़ लिया जाता है। खरीदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द फ्लैट नहीं मिले तो कब्जा प्रदर्शन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें