फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बेबी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में पहले दिन कोसमोस, फ्रंटियर, बरूआ, गेम चेंजर्स और सीडब्ल्यूजी जीती

विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Dec 2024 08:20 PM IST

नोएडा। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में रविवार से शुरू हुए नोएडा प्रीमियर बेबी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन विभिन्न टीमों में शामिल चार अलग-अलग आयु वर्गों के टीमों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट 25 दिसंबर तक चलेगा और इसके मैच हर शनिवार और रविवार को सुबह के समय में नोएडा स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में खेला जाएगा। रविवार को टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर-12 आयु वर्ग में कोसमोस ने नेशनल फुटबॉल अकादमी, फ्रंटियर ने नोएडा फुटबॉल अकादमी और बरूआ ने स्टीलर्स फुटबॉल क्लब को हराया। अंडर-14 आयु वर्ग में गेम चैंजर्स ने नेशनल फुटबॉल अकादमी, सीडब्ल्यूजी ने एएसएन को हराया। आयोजक व कोच पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनादी बरूआ ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भागीदारी कर रही हैं। जिसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा दिल्ली एनसीआर की टीमें भी शामिल हैं। जिन्हें अंडर- 8,10 12 ,14 बालक, बालिका और मिक्स टीमें बनाई गई हैं। जिसमें अंडर-8 आयु वर्ग में बरूआ चिल्ला, नोएडा स्टेडियम, सीडब्ल्यूजी और स्टीलर्स फुटबॉल क्लब। अंडर-10 आयु वर्ग में गैलेक्स फुटबॉल क्लब, गोल्डन स्टार, अंडर-12 आयु वर्ग में कोसमोस फुटबॉल क्लब, नेशनल फुटबॉल अकादमी, फ्रंटियर क्लब, नोएडा फुटबॉल क्लब और बरूआ फुटबॉल क्लब आदि शामिल रही। पिछले साल की अंडर-8 में विजेता टीम गैलेक्सी और गोल्डन स्टार इस बार अंडर 10 आयु वर्ग में खेल रही हैं। अगला मैच शनिवार को नोएडा स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में खेला जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें