ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 और सेक्टर बीटा वन में फैली अव्यवस्थाओं से स्थानीय लोग परेशानियों को झेल रहे हैं। सेक्टर वासियों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार सेक्टर की समस्याओं से अनजान बने हुए हैं। जिसके चलते सेक्टर वासियों की समस्याएं बीते कई महीनों से जस की तस बनी हुई हैं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर वन में बने पार्कों की चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जिसके चलते लावारिस जानवर पार्कों में टहलते रहते हैं। पार्कों में मार्निंगवॉक पर जाने वाले लोगों के साथ दिन में मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेलने वाले लोगों के समस्या बने रहते हैं। इसके अलावा सेक्टर की सड़कों से लेकर पार्कों के बाहर गंदगी फैली पड़ी हुई है। इसके अलवा जगह-जगह पर सीवर ओवर फ्लो होने की समस्या बनी हुई है। जिससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। इसी तरह सेक्टर बीटा-2 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पार्कों की क्षतिग्रस्त चाहरदीवारी को बनवाए जाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है। साथ ही फैली गंदगी के लिए भी प्राधिकरण के संंबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।