नोएडा सेक्टर 62 स्थित फिटजी के मामले में पुलिस की ओर से 350 अकाउंट फ्रीज कराने की तैयारी की खबर मिलते ही परिजनों में थोड़ा संतोष है। हालांकि परिजनों ने कहा कि यह एक प्राथमिक एक्शन है, लेकिन लड़ाई अभी बाकी है। जब तक परिजनों को उनका पैसा वापस नहीं मिल जाता तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इस लड़ाई में मामले को हाईकोर्ट ले जाने के लिए भी मंथन जारी है। फिटजी बच्चे के परिजन आलोक ने बताया कि पुलिस ने यह निर्णय अच्छा लिया है, लेकिन यह एक प्राथमिक कार्रवाई है। हमारी मांग है कि जब तक परिजनों को पैसा वापस नही मिल जाता, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। फिलहाल हमारी परिजनों की कमेटी लगातार मंथन कर रही है और अन्य संभावित तरीके भी अपनाने की योजना बन रही है। इसमें से हाईकोर्ट में भी मामला ले जाने पर विचार चल रहा है।