फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सेक्टर-पांच में अतिक्रमण, पार्किंग और सफाई की समस्या बनी चुनौती, अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद में बताईं समस्याएं

शहर के पुरानी सेक्टरों में शुमार औद्योगिक सेक्टर-पांच में इन दिनों अतिक्रमण, पार्किंग और सफाई बड़ी समस्या बनी हुई हैं। प्राधिकरण के ठीक सामने हाेने के बावजूद इस सेक्टर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लचर है। सफाई का काम देखने वाली एजेंसी के कर्मचारी सप्ताह में एक दिन आकर कूड़ा उठाते हैं। इसी तरह की अन्य समस्याओं को भी सेक्टर-पांच के उद्यमियों ने एनईए अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद कार्यक्रम में प्राथमिकता से रखा और प्राधिकरण समेत संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से इसे निस्तारित कराने की मांग की है। उद्यमी मयंक गुप्ता, राजन खुराना, शरद जैन, एनईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव आदि ने अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद के माध्यम से नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि सेक्टर-पांच को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में उचित प्रयास शुरू करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें