ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी के 10वें एवेन्यू में रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों ने अतिक्रमण से लेकर कई गंभीर मुद्दों को उठाया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के बाहर अतिक्रमण का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले सोसाइटी के बाहर एक दो दुकानें लगती थी। अब दुकानों का अंबार लग चुका है। उन्होंने बताया कि उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। अधिकारी सब कुछ जानने के बाद भी अनजान बने हुए हैं। कई बार अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई,लेकिन कुछ भी बदलाव नहीं हुआ।