नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे सेक्टर-145 के लिए चिन्हित जमीन पर कब्जा लेने व घेरने का काम नोएडा प्राधिकरण का रविवार को भी जारी है। तेज धूप के बावजूद प्राधिकरण अधिकारी मौके पर खड़े होकर तार खिंचवा रहे हैं। किसी तरह का विरोध ना होने पाये इसके लिए पुलिसबल भी जगह-जगह मौजूद है। यहां पर जमीन पर कब्जा लेने का अभियान प्राधिकरण ने शनिवार को शुरू किया था। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया था कि बेगमुपर गांव की 31.3828 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा ले लिया गया। इसके बाद इस जमीन पर लोहे के खंभे बनाकर उन पर तार खींचने का काम जारी है।