यमुना सिटी क्षेत्र अंतर्गत कस्बों में भीषण गर्मी के चलते मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ने लगी है। खासकर मटकों की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। बाजारों और सड़कों किनारे लगी दुकानों पर लोग ठंडे पानी के लिए मिट्टी के मटके खरीदते नजर आ रहे हैं। मटकों के अलावा मिट्टी से बने अन्य वस्तुओं की बिक्री पर भी असर देखने को मिला है, जिसमें मिट्टी के चूल्हे, अंगीठी और तंदूर है।