फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में तीन विभन्न स्थानों पर बनाए गए रैन बसेरा का दादरी विधायक ने किया शुभारंभ

सर्दी के मौसम को देखते हुए प्राधिकरण की ओर से परी चौक के पास, पी-3 के बारात घर और जिम्स हॉस्पिटल के सामने रैन बसेरा सोमवार को बनाया गया। गरीब असहाय परिवारों को सर्दी के समय सड़क पर रात न गुजारनी पड़े इसके लिए प्राधिकरण की ओर शहर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर रैन बसेरा बनाए जा रहे हैं। बीते दिनों प्राधिकरण की टीम ने शहर में भ्रमण कर 06 अलग-अलग स्थानों को रैन बसेरा बनाने के लिए चिन्हित किया था। जिसमें से अभी तक प्राधिकरण की ओर से चार स्थानों पर रैन बसेरा बना दिए गए हैं। इनमें से तीन स्थानों पर सोमवार को रैन बसेरा बनाए गए हैं। जिनका शुभारंभ दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक के प्रतिनिध संजय और कासना स्थित जिम्स हॉस्पिटल के निदेशक सौरभ श्रीवास्तव ने नारियल तोड़कर किया। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि शहर में कोई भी असहाय गरीब व्यक्ति रोड पर ठंड में नहीं रहना चाहिए। इस मौके पर राजेश निम, अभिषेक, सहायक प्रबंधक हरेन्द्र सिंह, एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी, राजू पंडित, राजू भाटी, सुरेंद्र शर्मा, परितोष भाटी, एमडी शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें