नोएडा सेक्टर-54 की गैस एजेंसी पर तीन दिन से लगातार आने के बावजूद सिलेंडर न मिलने से परेशान दर्जनों लोग सुबह 5 बजे से लाइन में खड़े थे और विवाद करने लगे, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और सप्लाई जल्द होने का आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं ने बताया कि लगातार कमी से घरों में खाना बनाना मुश्किल हो रहा है, जबकि पुलिस ने एजेंसी प्रबंधन से बात कर स्थिति सुधारने का प्रयास किया।