उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से यह कहा गया है कि देश को चिंता करने की जरूरत नहीं है और उनकी परिस्थितियों पर पूरी तरह से नजर है। सरकार अपना काम कर रही है...जब देश में ऐसी स्थिति बनती है तो पूरे देश को एकजुटता का संदेश देना चाहिए...कहीं भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है...लोगों को सरकार की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए और धैर्य से रहना चाहिए...सरकार हर परिस्थिति का सामना करेगी..."