फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्रिसमस की तैयारियों में रंगा नोएडा, चर्चों में सजावट के साथ गूंज रही प्रार्थनाएं

राहुल तिवारी Updated Tue, 23 Dec 2025 09:36 PM IST

क्रिसमस के कुछ ही दिन शेष हैं और शहर के चर्चों में उत्सव की रौनक दिखाई देने लगी है। नोएडा के प्रमुख चर्चों को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जा रहा है। सेक्टर-34 स्थित सेंट मैरी चर्च, क्रिसमस की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए हैं। चर्चों के बाहर लाइटिंग और सजावटी झालरों से माहौल को उत्सवमय बनाया जा रहा है, वहीं अंदर भी विशेष तैयारियां चल रही हैं। वेदी की साज-सज्जा, क्रिसमस ट्री, मोमबत्तियां और धार्मिक प्रतीकों के माध्यम से चर्चों को भव्य रूप दिया जा रहा है। सजावट के साथ-साथ प्रार्थना, अभ्यास और सेवा—तीनों स्तरों पर तैयारी की जा रही है, ताकि क्रिसमस के दिन श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक और सुखद अनुभव मिल सके। सेक्टर-29 स्थित द एस्क्रोल-क्राइस्ट चर्च में विशेष रूप से रोशनी लगाकर सजावट पूरी कर ली गई है। यहां कैरोल सिंगिंग की प्रैक्टिस भी जोर-शोर से चल रही है। ज्योति कार्की

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें