फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नोएडा में पुस्तक हस्तांतरण समारोह, सेक्टर 15 लाइब्रेरी को मिली शैक्षिक पुस्तकें

राहुल तिवारी Updated Tue, 23 Dec 2025 09:19 PM IST

पुस्तकें केवल काग़ज़ों का संग्रह नहीं होतीं, बल्कि वे विचारों की धरोहर, अनुभवों की विरासत और समाज के भविष्य की आधारशिला होती हैं। जब समाज शिक्षा और पुस्तकों में निवेश करता है, तब वह आने वाली पीढ़ियों के चरित्र, चेतना और नेतृत्व क्षमता को सशक्त करता है। इसी भावना को साकार करते हुए नोएडा लोकमंच के तत्वावधान में मंगलवार को नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी, सेक्टर-15, नोएडा के परिसर में पुस्तक हस्तांतरण समारोह हुआ। यह आयोजन आईईएक्स (इंडियन एनर्जी एक्सचेंज) सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा पहल के अंतर्गत नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी को प्रदान की गई शैक्षिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के हस्तांतरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज सॉफ्टवेयर के चेयरमैन सत्यनारायण गोयल और सीएफओ विनीत हरलालका द्वारा पुस्तकों का विधिवत नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी को हस्तांतरण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें