फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छठ पर महंगाई की मार, नोएडा में पूजन सामग्री समेत फलों के दामों में दोगुना इजाफा

सूर्य उपासना का पर्व छठ नहाय खाय के साथ ही मंगलवार से शुरू हो गया। पर्व के लिए बाजार सज गए हैं, लेकिन इस पर महंगाई मार दिखाई दे रही है। व्रती व उनके रिश्तेदार पर्व के लिए उपयुक्त सामान समेत फलों की खरीदारी कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हें जेब अधिक ढीली करनी पड़ रही है।छठ पर्व शुरू हो गया है। बुधवार को खरना, बृहस्पतिवार को डूबते व शुक्रवार को उगते हुए सूर्य की पूजा होगी। इसके लिए बाजार में बांस के बने उत्पादों सूप, टोकरी, माला, फल आदि के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में पर्याप्त फल और पूजन सामग्री नहीं आया है। जिसके कारण इसके दामों में तकरीबन दोगुनी की बढ़ोतरी हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें