फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नहाय खाय से शुरू होगा छठ व्रत, मार्केट सजकर तैयार, खरीददारी जारी

Vikas Kumar Updated Mon, 04 Nov 2024 04:23 PM IST

छठ पूजा, विशेषकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण पूजा है। इसमें सूर्य देवता और छठी मईया की आराधना की जाती है और व्रत रखने का विशेष महत्व है। इस दौरान श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन के लिए आस्था और निष्ठा के साथ व्रत रखते हैं। यहां हम छठ पूजा में आवश्यक सामग्री और उनकी महत्ता के बारे में बता रहे हैं। व्रती निधि प्रिया शर्मा ने बताया कि बांस का सूप और डलिया छठ पूजा की प्रमुख सामग्री है। इन्हीं में पूजा की सामग्री और प्रसाद रखा जाता है। ठेकुआ इस पर्व का प्रमुख प्रसाद है। इसे गेहूं के आटे, गुड़ और नारियल से बनाया जाता है। पूजा के लिए केले का गुच्छा, नारियल, सेब, अनार, नींबू, सिंघाड़ा, और कई प्रकार के मौसमी फल विशेष रूप से उपयोग में लाए जाते हैं। गंगाजल को पूजा में पवित्रता के लिए प्रयोग किया जाता है। पान के पत्ते और सुपारी का भी छठ पूजा में विशेष महत्व है। व्रत करने वाली महिलाएं अपने सुहाग के प्रतीक के रूप में कुमकुम, सिंदूर और चूड़ी पहनती हैं।प्रसाद और भोग में गेहूं का आटा और चावल का उपयोग किया जाता है। गन्ना भी पूजा में विशेष रूप से शामिल किया जाता है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें