फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, धू-धूकर जली, मची अफरातफरी

थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा से परी चौक की ओर जाते समय नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। टाटा पंच में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही मिनटों में कार से तेज लपटें और धुआं उठने लगा। जिसे देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना के चलते एक्सप्रेसवे पर यातायात थम गया। परी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग सड़क पर रुककर घटना का वीडियो बनाने लगे, जिससे यातायात दबाव और बढ़ गया। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को हटाकर और वाहनों को नियंत्रित करते हुए यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। हालांकि असल कारण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें