प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित किया, लेकिन इस दौरान यहां मेला परिसर में स्टॉल लगाने वाले कई कारोबारी मायूस नजर आए। खासकर जिले के कारोबारी जो उम्मीदों के साथ यहां अपना सामान बेचने गए थे, उन्हें खरीदारों की कमी का सामना करना पड़ा। इस कारण वे अपनी दुकानों को बंद कर घर लौट आए। इनमें कुछ ने सेक्टर-33 स्थित नोएडा हाट के सरस मेले में स्टॉल लगाया है, जहां से अच्छा कारोबार की उम्मीद है।