बृहस्पिवार को एआई आधारित एकीकृत कमांड सेंटर फॉर रिस्क इंटेलिजेंस और एआई मंच केदार–पार्वती का शुभांरभ ब्राज़ीलियाई प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में किया गया। सेक्टर 16 स्थित -प्रौद्योगिकी कंपनी लीड्स कनेक्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्राज़ील सरकार के कृषि विकास एवं पारिवारिक खेती मंत्री पाउलो टेक्सेरा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय ब्राज़ीली प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी की। टेक्सेरा के साथ एसोसियासाओ ब्राज़िलेइरा दोस क्रियादोरेस दे ज़ेबू के अध्यक्ष अरनाल्डो मैनुअल दे सूज़ा माचाडो बोर्जेस; फ़ज़ेंडा फ़्लोरेस्ता से रोबर्टा बर्तिन बारोस और रोजेरियो बारोस; राजनयिक एडुआर्डो ब्रागा; तथा मॉरिसियो पोलिडोरो (इंटरनेशनल एडवाइज़री) भी उपस्थित थे। टेक्सेरा ने एआई-सक्षम एकीकृत कमांड सेंटर फॉर रिस्क इंटेलिजेंस का उद्घाटन किया नवनीत रविकार, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, लीड्स कनेक्ट तथा बीएल एग्रो के सीईओ ने उच्च-स्तरीय ब्राज़ीली प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की इस दौरान आशीष खंडेलवाल मैनेजिंग डायरेक्टर, बीएल एग्रो मौजूद रहे।