यमुना प्राधिकरण पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का धरना जारी है। किसान विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। सोमवार को किसानों ने दोपहर 12 बजे दिल्ली कोच का एलान किया है। किसानों के को दिल्ली जाने से रोकने के लिए नोएडा पुलिस, प्रशासन, प्राधिकरण के अधिकारी उन्हें जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) शिव हरी मीणा के अलावा तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों नेताओं के साथ बैठक की। अधिकारियों ने धारा 163 का हवाला देकर दिल्ली न जाने के लिए किसानों से अपील की। किसानों ने पुलिस अधिकारियों की बात को मानने से मना कर दिया। किसानों का कहना है कि वह कल दिल्ली कुछ करेंगे। किसानों का कहना सोमवार दोपहर 12 महामाया फ्लाइओवर के नीचे जमा होकर दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेताओं से बात की अमर उजाला संवादाता मोहम्मद बिलाल ने।