फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में यातायात नियमों को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

श्याम जी. Updated Mon, 07 Jul 2025 05:47 PM IST

नोएडा सेक्टर-73 में सेवन एक्स वेलफेयर टीम ने ट्रैफिक पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर्स के सहयोग से वियर राइट स्ट्रेप टाइट अभियान को आगे बढ़ाते हुए दो पहिया वाहन चालकों को जागरूक किया, जिसके माध्यम से दो पहिया वाहन को बीआईएस व आईएसआई वाले हेलमेट को पहने के बारे में बताया गया और साथ ही हमेशा उसके स्ट्रैप को टाइट बाधने हेतु जानकारी दी गई। हर दिन बिना हेलमेट के चलने के कारण बहुत लोग अपनी जान गवा दे रहे है, ऐसे में इस अभियान के माध्यम से टीम और ट्रैफिक पुलिस ज्यादा से ज्यादा लोगो को अगले आने वाले दिनों में लगातार जागरूक करती रहेगी। साथ ही टीम ने महादेव अपार्टमेंट सेक्टर-73 के नजदीक भी जाकर सोसाइटी के लोगो को भी सड़क सुरक्षा के नियम को विस्तृत तौर पर समझाया गया, जिससे लोगों को घर से निकलते ही नियम के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा मिल सके। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस से प्रफुल्ल श्रीवास्तव ,दिनेश कुमार,कपिल धामा एंव वालंटियर्स सुमित दुबे, महेश कुमार और ब्रजेश शर्मा मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें