फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच ऑटो चालकों ने डबल किया किराया, घंटों इंतजार करते राहगीर

Vijay Singh Pundir Updated Mon, 13 Apr 2026 02:09 PM IST

जिले में चल रहे कर्मचारियों के प्रदर्शन और जगह-जगह लगे जाम का असर अब आम लोगों की जेब पर भी पड़ने लगा है। हालात का फायदा उठाते हुए कई ऑटो चालकों ने किराया दोगुना कर दिया है। जहां पहले ₹10 लिया जाता था, वहां अब ₹20 वसूले जा रहे हैं, जबकि ₹20 वाले रूट पर ₹40 तक मांगे जा रहे हैं। सेक्टर- 51 स्थित ऑटो चालकों का कहना है कि जैसे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वैसे ही उन्हें भी अपनी आय बढ़ाने का अधिकार है। 11 बजे वहीं, यात्रियों में इसको लेकर नाराजगी साफ दिख रही है। एक महिला यात्री ने बताया कि वह सुबह से ऑटो का इंतजार कर रही थीं, लेकिन अधिक किराया और कम ऑटो मिलने के कारण उन्हें ऑफिस पहुंचने में देरी हुई। ऐसे में रोजाना सफर करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासन से राहत की उम्मीद की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें