फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: एस्टर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेलोत्सव का प्रारंभ विद्यालय स्पोर्ट्स कैप्टन अर्णव सिंह चौहान एवं आराध्या नागर की ओर से मशाल प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय के उपप्राचार्य जयवीर सिंह डागर ने खेल प्रतिभागियों को खेल प्रतिज्ञा दिलाई गई। प्री. नर्सरी, नर्सरी, केजी के बच्चों द्वारा ड्रिल प्रस्तुत की गई। कक्षा तीसरी से लेकर छठी कक्षा के चारों सदनों के मध्य विविध दौड़ फागी वैलून ब्लास्ट, हर्डल हैवेक, बैलेंसग्लिज, वैटन रिले रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान टैगोर सदन द्वितीय स्थान नेहरू सदन तथा तृतीय स्थान गांधी सदन ने प्राप्त किया। वहीं साल भर सभी क्षेत्रों में उत्तम उपलब्धि हेतु पंडित रूपचंद ट्रॉफी वैभवी सिंह को प्रदान की गई तो उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि हेतु चेयरमैन ट्रॉफी प्रतिष्ठा को प्राप्त हुई। 2025 बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में विज्ञान वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु श्रेय राय, वाणिज्य वर्ग में वैभवी सिंह और कला संवर्ग में श्वेता भाटी को पुरस्कृत किया गया। कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त भव्या झा द्वितीय स्थान अदिति नागर एवं तृतीय स्थान प्राप्त दिव्यांशु राय को भी पुरस्कृत किया गया है। एस्टर संस्थान समूह के अध्यक्ष डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना ही होगा। छात्रों के बहुमुखी एवं चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं एवं खेल के प्रति छात्रों को अभिप्रेरित करना विद्यालय का दायित्व होना चाहिए। इस मौैके पर प्राचार्या प्रीति शर्मा, निदेशक सिद्धार्थ शर्मा, आशा शर्मा, डॉ. श्रुति शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें