फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा के सत्यम कॉलेज के एनुअल फेस्ट, जमकर नाचे युवा

अनुज कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 04:27 PM IST

नोएडा सेक्टर 62 स्थित सत्यम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में शुक्रवार को वार्षिक रंगारंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका थीम इकोज ऑफ़ ट्रेडिशन एंड बीट्स ऑफ टुमारो -नव्या फेस्ट रखा गया। इस अवसर पर 10 से अधिक कॉलेजों के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। साथ ही छात्रों ने धमाकेदार सिंगल डांस, ग्रुप डांस, नुक्कड़ नाटक, एंकरिंग समेत कई गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही रंगबिरंगे पोशाकों में सज कर पहुंचे छात्रों ने सुबह से शाम तक जमकर डांस किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने दर्शकों को अपनी डांस की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस उत्सव ने बच्चों के कलात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक विविधता को जीवंत कर दिया। इस दौरान जीवन के असंख्य रंगों को प्रदर्शित करते हुए, सांस्कृतिक प्रदर्शनों का बहुरूपदर्शक केंद्र स्तर पर रहा। शास्त्रीय से लेकर समकालीन नृत्य विधाएं, विभिन्न शैलियों की संगीतमय प्रस्तुतियां और विविध कथाओं को दर्शाने वाले नाटकीय प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फेस्ट में फ्यूजन डांस, लोक नृत्य, एकल गायन (गैर शास्त्रीय हिंदी), नुक्कड़ नाटक, समकालीन नृत्य, बीट और बैंड, मल्हार गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों को कला, संगीत, नृत्य, रंगमंच और मीडिया जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने आंका गया और सभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर दीप प्रज्वलन प्रिंसिपल डॉ बिनीता अग्रवाल, चेयरपर्सन स्नेह सिंह, सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की हेड इंडस्ट्री एंड आईक्यूऐस कोर्डिनेटर प्रीति गोयल समेत सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें