ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-दो स्थित सेक्टर में विकास कराना प्राधिकरण के अधिकारी भूल गए हैं। जनवरी में जनचौपाल का आयोजन किया गया था। जनचौपाल में निवासियों की ओर से कई परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा गया था, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी कोई भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। रविवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सेक्टर के निवासियों ने कई मुद्दों को उठाया।