फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा में अमर उजाला संवाद का हुआ आयोजन

आकाश दुबे Updated Sun, 04 Jan 2026 10:08 PM IST

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा एक में चारों तरफ चहारदीवारी नहीं होने से निवासियों की सुरक्षा व्यवस्था खतरे में है। 10 से 15 सालों से चहारदीवारी कराने की गुहार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से लगाई जा रही है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों के बाहर बह रहा है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा सता रही है। इन सभी मुद्दों को निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद के दौरान उठाया। निवासियों ने बताया कि सेक्टर में 11 पार्क है। पार्कों में बच्चों के खेलने की व्यवस्था चरमरा गई है। कई बार जिम्मेदारों से पार्क को बेहतर बनाने की मांग की गई,लेकिन कुछ भी नहीं बदला। उन्होंने बताया कि अन्य सेक्टरों में झूले से लेकर ओपन जिम की व्यवस्था की गई है,लेकिन सेक्टर बीटा एक के पार्क इन सुविधाओं से भी अछूते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें