फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला इंपैक्ट, ग्रेटर नोएडा के घंघौला गांव में फैली गंदगी और बजबजाती नालियों को कराया साफ

ग्रेटर नोएडा के घंघौला गांव में फैली पड़ी गंदगी और नालियों की सफाई प्राधिकरण ने टीम लगाकर बृहस्पतिवार को करा दी है। अमर उजाला ने गांव की प्रमुख समस्याओं की खबर को बुधवार को प्रकाशित किया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही प्राधिकरण की टीम हरकत में आई। 24 घंटों के अंदर यानी बृहस्पतिवार को सुबह प्राधिकरण कि जिम्मेदारों ने सफाई विभाग की टीमें लगाकर गांव की गलियों में बजबजाती नालियों का साफ कराया। साथ ही गांव में जगह-जगह फैली पड़ी गंदगी को सफाई अभियान चलाकर साफ कराया है। अहम बात यह है कि घंघौला गांव में बीते कई महीनों से नालियों की समय से सफाई नहीं हो रही थी इसके अलावा गलियों में झाड़ू भी नहीं लग रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि कई बार प्राधिकरण के जिम्मेदारों से शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। गांव में बजबजाती नालियों और गलियों में पड़ी गंदगी के कारण गांव में बीमारियां फैलने का डर सताया करता है। गांव की समस्या की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही गांव में फैली पड़ी गंदगी और बजबजाती नालियों का साफ करा दिया गया। वहीं, गांव के लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें