गौतम बुद्ध नगर में साल की पहली बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। इससे नोएडा निवासी पार्कों में ठंड से राहत पाने के लिए धूप का सहारा ले रहे हैं। सेक्टर 6, 8, 110 व 115 के पार्कों में लोगो का आना जाना लगा रहा। महिलाएं घर के काम खत्म करके पार्कों में जाकर बैठी और साथ ही बच्चे भी धूप में खेलते रहे।