नोएडा फेक एनकाउंटर मामले में यूपी पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उन पुलिवालों को निलंबित कर दिया जिन पर इस फेक एनकाउंटर के आरोप लगे हैं। एसएसपी लव कुमार ने साफ कहा कि पुलिस कर्मी और पीड़ित परिवार पहले से एक दूसरे को जानते थे। परिवार के आरोपों को देखते हुए पुलिस ने ये कार्रवाई की। पुलिस ने वो पिस्टल भी बरामद कर ली है जिससे गोली चलाई गई थी। कुल चार पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं।