शहर के नए सेक्टरों में बरसाती पानी की निकासी की समस्या दूर करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने तैयारी शुरू कर दी है। सेक्टर-81 से 112 तक विभिन्न स्थानों पर अधूरे पड़े बरसाती नालों को पूरा कराया जाएगा। इसके लिए जीएमडीए की ओर से सर्वे किया जा रहा है।