मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर बीते सोमवार को हमला हुआ। फाजिलपुरिया की थार गाड़ी पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अब इस मामले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरा में सफेद रंग की थार गाड़ी दिख रही है। जो राहुल फाजिलपुरिया की गाड़ी है। इसी गाड़ी का पीछा किया गया था। इस हमले में राहुल को गोली नहीं लगी है। अब इस मामले की जांच पड़ता की जा रही है।