फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Waterlogging: गुरुग्राम में तेज बारिश से जलभराव, 2 फीट तक भरा पानी; थाने-पोस्टमार्टम हाउस भी डूबे

गुरुग्राम में रात को हुई तेज बारिश के बाद शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया है।शनिवार की सुबह वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश होने के बाद पुलिस लाइन के सामने, अग्रसेन चौक से सिविल अग्रवाल धर्मशाला चौक, सेक्टर-14 क्षेत्र, एमजी रोड, बसई रोड सहित अन्य सड़कों पर जलभराव की समस्या हुई है। इतना ही नहीं गुरुग्राम के सिटी थाने परिसर के अंदर और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी बारिश का पानी जमा है। वहीं, एमजी रोड पर एमडीआई चौक से बस अड्डा की ओर आते समय सेक्टर-14 की सड़क, राजकीय महिला कॉलेज से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व बिजली निगम के कार्यालय आगे डेढ़ से दो फीट पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें