हे शारदे मां हे शारदे मां .. अज्ञानता से हमें तार दें मां .. विद्या का हमको तू अधिकार दे मां। शहर के पूजा पंडालों में विद्या की देवी की प्रार्थना के स्वर में अज्ञानता का अंधेरा दूर करने की मांग की गई। वसंत पंचमी के मौके पर कई जगहों विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा की गई और संगीतमय भजन से उनकी प्रार्थना की गई। सेक्टर 31 स्थित जलवायु विहार के सामुदायिक भवन में पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी संगठन की ओर से सरस्वती पूजा की गई। यहां पुष्पांजलि, पूजन हवन के बाद बच्चों को स्लेट और चॉक से विद्यारंभ कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगठन के अध्यक्ष अरविंदो राय, महासचिव राजर्षि सेन गुप्ता, सुदीप भट्टाचार्य, मिहिर कर्माकर आदि ने पूजा के कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई।