गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। स्टेशन पर पुरानी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (एटीवीएम) की जगह अब तीन नई और आधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। नई मशीनें स्टेशन पर पहुंच चुकी हैं और जून माह के अंत तक इन्हें टिकट घर तथा मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थापित कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।