बादशाहपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नरसिंहपुर गांव के आगे बने नालों की सफाई का कार्य जोरो पर चल रहा है। बरसाती मौसम से पहले जलभराव की समस्या से बचाव और वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसी द्वारा सक्शन-प्रेशर मशीनों की मदद से नालों में जमा गाद, कचरा और अन्य सामाग्री को निकाला जा रहा है। मौक पर सफाई कर रहे कर्मचारियों के अनुसार विभाग की ओर से रविवार तक इस पूरे कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कारण सुबह और शाम दोनों समय तेजी से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कर्मचारियों की टीम सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सेफ्टी जैकेट पहनकर नालों की सफाई में जुटी हुई है।