गुरुग्राम। मानेसर के बासलांबी गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपने भाई व पड़ोसियों पर पटवारी के साथ मिलीभगत करके जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। दंबग ने इस जमीन पर स्कूल चला रखा है। जिसकी आड़ में वह लोगों को परेशान करता है। दबंग पर इस जमीन पर स्कूल चलाने का आरोप है। समाधान शिविर में पहुंची इस शिकायत पर एसडीएम ने राजस्व विभाग को मामले की जांच का आदेश दिया है। सोमवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित शिविर में उपमंडल अधिकारी हितेंद्र कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।