गुरुग्राम में धनतेरस और दिवाली त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन और फायर विभाग ने पुख्ता तैयारियां की हुई हैं। लोगों की खरीदारी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, दमकल विभाग की गाड़ियों को भी बाजारों के आसपास खड़ा किया है ताकि किसी अनहोनी घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके। सदर बाजार की गलियों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि असामाजिक तत्व किसी वारदात काे अंजाम न दे पाएं। पुलिसकर्मी बाजार में जगह-जगह पर निगरानी रखे हुए थे कि कहीं कोई आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति गहने, नकदी या मोबाइल छीनकर न भाग सके। हालांकि सदर बाजार में आने वाले वाहनों पर पुलिस प्रशासन रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। शनिवार को सुबह से ही सदर बाजार में खरीदारों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सुबह से देर रात तक बाजार में खरीदारी होती रही।