गुरुग्राम में झाड़सा चौक के पास सर्विस लेन पर शनिवार की रात को तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी को टक्कर लगते ही उस पर सवार युवक गिर गया जिससे उसके सिर व शरीर के कई हिस्सों चोटें लग गईं। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया।