हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर-37सी में नारायण स्कूल से तक्षशिला हाइट्स तक 24 मीटर चौड़ी सड़क को ठीक कराने जा रहा है। इस पर करीब 40.93 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। सेक्टर 37 सी में एक दर्जन से अधिक हाईराइज सोसाइटियां हैं। दूसरी ओर सेक्टर-37सी में 12 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों की विशेष मरम्मत कराया जाना है। इमसें वाइन शॉप, जीएवी स्कूल, नारायणा स्कूल और आवर होम्स सीएनजी पंप के पास सड़क को ठीक को ठीक कराया जाएगा। अभी सड़क टूटी हुई और वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय निवासी रिंकी ने बताया कि सड़क टूटी होने से रोज परेशानी से जूृझना पड़ रहा है।