फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर होगा धरना प्रदर्शन, लंबित भत्तों के भुगतान की उठाई मांग

अनुज कुमार Updated Thu, 28 May 2026 10:14 PM IST

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो में 29 मई को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में गुरुग्राम रोडवेज डिपो में भी कर्मचारियों द्वारा दोपहर 3:00 बजे धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से रोडवेज कर्मचारियों के विभिन्न भत्ते लंबित पड़े हुए हैं, जिनका भुगतान अब तक नहीं किया गया है। कर्मचारियों में इसे लेकर भारी रोष व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से बकाया एलटीसी, रात्रि ठहराव भत्ता, शिक्षा भत्ता तथा ओवरटाइम भत्ते के भुगतान की मांग उठाई जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार विभागीय कार्यों का दबाव बढ़ने के बावजूद उन्हें समय पर आर्थिक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें