फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: रुणिचा एक्सप्रेस और स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 31 May 2026 09:04 PM IST

गुरुग्राम। उत्तर-पश्चिम रेलवे के दिल्ली रूट पर रविवार को चलने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से संचालित हुई। इसके चलते गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुई। उदयपुर सिटी से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली रुणिचा एक्सप्रेस रविवार को करीब चार घंटे की देरी से चली। यह ट्रेन प्रतिदिन गुड़गांव रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है। निर्धारित समय के अनुसार रुणिचा एक्सप्रेस का गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर आगमन सुबह 9:17 बजे होता है, लेकिन रविवार को यह ट्रेन अपने तय समय से लगभग चार घंटे बाद पहुंची। ट्रेन के विलंब से आने के कारण स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं, जैसलमेर से शकूर बस्ती के बीच संचालित स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस भी रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से चली। इस ट्रेन का गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर निर्धारित आगमन समय सुबह 8:20 बजे है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें